बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में फुटबॉल का अभ्यास मैच खेलते खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार की शाम को फुटबॉल के अभ्यास मैच का आयोजन हुआ। इसमें इंदिरा गांधी स्टेडियम टीम की टीम ने खेलो इंडिया टीम को 2-1 से हराया।
उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच की शुरुआत की। इंदिरा स्टेडियम की टीम ने शुरुआती दौर में पूरे जोश के साथ गोल करने का प्रयास किया, लेकिन खेलो इंडिया की टीम के गोलकीपर ने उसे नाकाम कर दिया। इसके बाद स्टेडियम के कई गोल नाकाम हुए, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह फीका दिखा। इसके बाद खेलो इंडिया ने पहला गोल कर खाता खोला।
मैच में टीम एकता को देखते हुए ग्राउंड पर मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया। इसके बाद स्टेडियम टीम के खिलाड़ी अनमोल और दिव्यांश ने एक-एक कर दो गोल दागे, जिससे मैच का रुख पलट गया और स्टेडियम की टीम की जीत हुई।
रोमांचक मैच देख सभी ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की। मैच में रेफरी की भूमिका राकेश पासवान और विनोद कुमार ने निभाई। इस अवसर पर खिलाड़ी यश, अखंड, शिवम शर्मा, आदित्य, पार्थ, शोभित आदि मौजूद रहे।