बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को स्टेडियम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीमों के बीच हुए अभ्यास मैच में स्टेडियम टीम ने 3-1 से शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
कोच मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन और रेफरी ओंकार की देखरेख में खेले गए इस मुकाबले में स्टेडियम टीम ने शुरुआत से दबदबा बनाते हुए तीन गोल दागे, जबकि जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम सिर्फ एक गोल ही कर सकी। इस दौरान अदिति, अनन्या, अकरम, संजना, कमलेश, शिवा, विशाल, आलोक, कृष्णा, आयुषी, तनू और तौसीफ सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।