बहराइच में बुधवार को सुबह छायी बदली।
बहराइच। जिले में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। पूरे दिन आसमान में धुंध और बादलों का असर बना रहा, जिससे लगातार तीसरे दिन भी धूप नहीं निकल सकी। मौसम में बदलाव के कारण लोगों को रात में हल्की ठंडक और दिन में उमस भरे माहौल का सामना करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे मौसम सुहावना तो रहा, लेकिन धूप न निकलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आगामी चार दिन तक उतार चढ़ाव का दौर जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।