फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन साल से चल रहा अवैध नर्सिंगहोम सील

विज्ञापन
बहराइच के रायपुर राजा मोहल्ला में सील नर्सिंगहोम। 
विज्ञापन
बहराइच। शहर में मानक के विपरीत संचालित एक नर्सिंगहोम पर बुधवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया। यह नर्सिंगहोम बिना वैध दस्तावेज के करीब तीन वर्षों से संचालित हो रहा था।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने बताया कि नगर के जेल रोड पर देहात कोतवाली इलाके में अमर क्लीनिक के नाम से नर्सिंगहोम का संचालन तीन वर्षों से किया जा रहा था। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनुराग वर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान संचालक आरपी चौधरी वैध दस्तावेज या चिकित्सकीय डिग्री प्रस्तुत नहीं कर सके।

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मौके पर पैथोलॉजी, मेडिकल स्टोर और नर्सिंग होम बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे थे। साथ ही आवासीय भूखंड का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की मौजूदगी में पूरे परिसर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें