ठंड के चलते जिले में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते जिलाधिकारी अभय ने सोमवार व मंगलवार को स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है।
कक्षा एक से आठ तक के जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे लेकिन शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार का मौसम देखने के बाद आगामी अवकाश की घोषणा की जाएगी।