फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बारिश ने फिर बढ़ाई किसानों की मुश्किल

Sat, 25 Mar 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई के किसानों पर मौसम की मार जारी है। शनिवार भोर रुक-रुक कर बरसात हुई। इससे किसानों की दिक्कत एक बार फिर बढ़ गई है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से फसलों को नुकसान की आशंका है। जिन किसानों ने अलसी, मसूर, लाही, सरसों व तोरिया की फसल काट ली थी उनके सामने मड़ाई की समस्या पैदा हो गई है। अब इन्हें सुखाने के बाद ही आगे का काम हो सकेगा। वहीं, खेतों में लगी मक्का, गेहूं, तोरिया, लाही, सरसों, मसूर आदि की फसल भी गिर गई हैं। किसानों का मानना है कि मौसम ऐसा ही रहा तो काफी नुकसान होगा। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. अवधेश कुमार यादव का कहना है कि किसान खेतों में जमा पानी तुरंत निकाल दें। मौसम सामान्य होने पर कट चुकी फसल सुखा कर मड़ाई कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें