नाली में पड़ा मिला महिला का शव (बायें), मौके पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उर्रा के मजरा कबेलपुर के ग्रामीण शनिवार की सुबह उस समय सहम गए जब एक नाली में दो पैर दिखे। वहीं, नाली का अन्य हिस्सा मिट्टी से पटा रहा। जिसके बाद मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई और सूचना पुलिस को दी गई।