फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 220 जर्जर विद्यालय भवन ढहाने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में बच्चों की पढ़ाई अब जर्जर दीवारों के साए में नहीं होगी। बेसिक शिक्षा विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के हालिया सर्वे में 220 प्राथमिक व जूनियर विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर पाए गए, जिनमें से 180 भवनों को ढहाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जबकि 731 स्कूल भवनों की जांच तकनीकी विशेषज्ञों की टीम से कराने के लिए बीएसए ने शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जिले के 14 विकास खंडों में स्थापित 2803 विद्यालय भवनों का बेसिक शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों सर्वे कराया था। सर्वे के दौरान पाया गया कि कई भवन इतने पुराने और जर्जर हो चुके हैं कि किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं। इनमें से 220 भवन पूरी तरह खतरनाक श्रेणी में चिन्हित किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि 220 भवनों में से 180 को ढहाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शेष भवनों को भी जल्द ही ध्वस्त किया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई फिलहाल वैकल्पिक भवनों में शिफ्ट कराई जा रही है।
बीएसए ने बताया कि सर्वे के दौरान 731 विद्यालय भवन ऐसे पाए गए जिनकी स्थिति संदेहास्पद है। इन्हें न तो पूरी तरह सुरक्षित माना गया और न ही पूरी तरह खतरनाक। बीएसए ने बताया कि इन 731 भवनों के पुनः सर्वेक्षण के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। दोबारा जांच के बाद ही इनके भविष्य पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षक संघ ने जताई चिंता
उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्या विलास पाठक ने बीते दिनों बीएसए को पत्र सौंपकर इस मामले में गंभीर चिंता जताई थी। उनका कहना है कि बच्चे जर्जर भवनों में पढ़ाई कर रहे हैं, जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। विभाग को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें