फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्राइवेट बस को क्षतिग्रस्त कर चालक और परिचालकों को पीटा

Mon, 20 Jan 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बीते दस जनवरी को दिल्ली से आ रही निजी बस को पयागपुर थाना क्षेत्र में कार व बाइक सवार लोगों ने रोक लिया। इसके बाद बस पर पत्थर बरसाते हुए चालक और परिचालकों से मारपीट की। वाहन स्वामी की तहरीर पर पयागपुर थाने की पुलिस ने दो नामजद समेत अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। साथ ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कैसरगंज कोतवाली इलाके के ऐनी गांव निवासी मोहम्मद नुरुल ऐन ने शनिवार को पयागपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दस जनवरी की सुबह आठ बजे उनकी बस दिल्ली से अर्जुनपुरवा गांव के पास आई। एक कार और बाइक सवार लोग बस के आगे मार्ग अवरुद्ध करते हुए खड़े हो गए। जैसे ही चालक बब्बन ने बस रोकी, कार व बाइक सवार लोग बस पर लाठी-डंडा और ईट-पत्थर चलाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक व परिचालक मोनू, जसीम से अभद्रता करते हुए पिटाई करने लगे। इस दौरान बस में मौजूद छह सवारियों ने विरोध जताया तो उनसे भी अभद्रता की। घटनास्थल का वीडियो भी मौजूद है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पयागपुर निवासी बबलू सिंह, शीबू और अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पयागपुर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी बबलू का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें