कारागार का निरीक्षण कर निकलतीं किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट निधि वर्मा।
बहराइच। किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट निधि वर्मा ने सदस्य संजय अवस्थी के साथ रविवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान आवासीय बैरकों की स्थिति, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और बालकों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। बैरकों में प्रकाश, हवा की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं को देखा। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए जरूरी सुझाव दिए। साथ ही बालकों के लिए खेलकूद और पुस्तकालय की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिलाओं और उनके साथ रह रहे बच्चों की व्यवस्थाएं भी देखीं। उन्होंने बैरक में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक राजीव सिंह, जेलर अजय कुमार झा आदि मौजूद रहे।