फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुलिया धंसने से आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
 रमपुरवा में पुलिया धंसने के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण व महिलाएं। 
विज्ञापन
बिछिया। सुजौली के ग्राम रमपुरवा में विशुनापुर-रमपुरवा मुख्य मार्ग की पुलिया पिछले करीब 15 दिनों से धंसकर गड्ढे में तब्दील है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद है। ग्रामीणों को दूसरे गांवों से होकर करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। पैदल और बाइक सवार लोग पुलिया के किनारे से निकल रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई लोग असंतुलित होकर गिरकर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। समस्या से नाराज दो दर्जन से अधिक महिलाओं और ग्रामीणों ने रविवार दोपहर प्रदर्शन कर तत्काल निर्माण की मांग की। प्रदर्शन में समाजसेवी बेचन चौधरी, पुंशी, महिमा, गुलाबा, मिट्टी देवी, अंजली, चंदारानी, रजनी, रामकली, भगनी देवी, रूपा देवी, तारावती, निराशा, अनारकली, दशनी और सियारानी समेत अन्य लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर कई जगह सड़क नाले में तब्दील हो चुकी है। उन्होंने पुलिया व मुख्य मार्ग की मरम्मत तथा गलियों में इंटरलॉकिंग कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें