फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार कवियों से सजेगी काव्य कैफे की महफिल

Mon, 02 Nov 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। साहित्य और कविता प्रेमियों के लिए सोमवार की शाम खास होगी। अमर उजाला की ओर से कपूरथला स्थित उत्थान ऑडिटोरियम में सोमवार रात काव्य कैफे (कवि सम्मेलन) का आयोजन होगा। इसमें देश के चर्चित कवि नीलोत्पल मृणाल, अजहर इकबाल, हिमांशु बवंडर और योगिता चौहान काव्यपाठ करेंगे। हास्य, व्यंग्य, वीर और शृंगार रस की रचनाओं से सजी महफिल में श्रोता कविता के विविध रंगों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


चारों कवि अपनी अलग-अलग विधाओं और खास अंदाज में रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। हास्य-व्यंग्य के साथ संवेदना, प्रेम और ओज से भरी कविताएं भी सुनने को मिलेंगी। आयोजन का उद्देश्य कविता और साहित्य को आमजन तक पहुंचाने के साथ कवियों और श्रोताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।

काव्य कैफे में प्रवेश निशुल्क रहेगा। हालांकि, बैठने की व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। ऐसे में साहित्य प्रेमियों को समय से पहुंचकर अपनी जगह सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन



इनका मिला विशेष सहयोग
कवि सम्मेलन के आयोजन में गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, संजीवनी ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीटयूशन, ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल, शकुंतला पॉलीक्लीनिक, आरबी मेमोरियल हाॅस्पिटल, बद्री प्रसाद मेमोरियल हॉस्पिटल, जनक नंदनी हॉस्पिटल, नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, वरदान हॉस्पिटल, अमन राज अल्ट्रासाउड सेंटर और केयर हॉस्पिटल का विशेष सहयोग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें