फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बैंक की चौखट पर अटकी स्वरोजगार की राह

Sun, 08 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उन्हें उद्यम स्थापित करने के लिए आर्थिक मदद देने की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना जिले में बैंकों की सुस्ती के चलते रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। चालू वित्तीय वर्ष में जिला उद्योग केंद्र की ओर से ऋण स्वीकृति के लिए विभिन्न बैंकों को भेजे गए 3535 आवेदनों में अब तक 784 को ही स्वीकृति मिल सकी है। इनमें से 711 युवाओं को ऋण वितरित किया गया है। बड़ी संख्या में आवेदन अब भी बैंक स्तर पर लंबित हैं।
विज्ञापन


जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से बैंकों को भेजे गए आवेदनों में 516 प्रकरण ऋण स्वीकृति के इंतजार में हैं, जबकि 95 आवेदन स्वीकृति के बाद ऋण वितरण के स्तर पर अटके हुए हैं। ऐसे में योजना का लाभ पाने की उम्मीद लगाए युवाओं को बैंकों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सबसे अधिक लंबित प्रकरण इंडियन बैंक और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में हैं। ऋण स्वीकृति और वितरण में देरी से योजना का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।

उद्योग विभाग को जिले में दो हजार युवाओं को योजना का लाभ दिलाने का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन बैंकों के स्तर पर धीमी प्रगति के कारण लक्ष्य हासिल करना चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन



इंडियन बैंक में सबसे अधिक आवेदन लंबित
बैंकों के आंकड़ों पर गौर करें तो लीड बैंक इंडियन बैंक में सबसे अधिक 951 आवेदन भेजे गए। इनमें 167 को ऋण स्वीकृति मिली और 156 युवाओं को ऋण वितरित किया गया। वहीं, 647 आवेदन निरस्त किए गए और 151 प्रकरण लंबित हैं। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में 933 आवेदन पहुंचे, जिनमें 245 को स्वीकृति और 227 को ऋण वितरण हुआ। यहां 551 आवेदन निरस्त किए गए और 167 प्रकरण लंबित हैं। भारतीय स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य बैंकों में भी बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। बैंक स्तर पर देरी के कारण स्वरोजगार शुरू करने की तैयारी कर रहे युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें