फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मौसम बदला तो बढ़ा बीमारियों का प्रकोप

विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ओपीडी के बाहर लगी मरीज व तीमारदारों की भीड़।
विज्ञापन
बहराइच। बारिश व उमस के बीच मौसम जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसका असर मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी साफ दिखाई दे रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज खुलते ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लग गई। दोपहर 12:30 बजे तक 1980 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इनमें बुखार, उल्टी-दस्त और त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

परचा काउंटर पर सुबह से कतार लग गई थी। पहले परचा बनवाने के लिए मरीजों में कई बार नोकझोंक भी हुई। पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए लोगों को लाइन में इंतजार करना पड़ा। महिला विंग की ओपीडी के बाहर भी महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। बाल रोग विभाग में तेज बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज अधिक पहुंचे। चिकित्सकों ने सामान्य मरीजों को दवा लिखकर घर भेजा, जबकि गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
मेडिसिन, ईएनटी और हड्डी रोग विभाग में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। इससे गेट और बरामदे में मरीज व तीमारदार भरे रहे। त्वचा रोग विभाग में भी सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में पहुंचे सभी मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर उपचार किया और जरूरत के अनुसार दवाएं दी गईं।
विज्ञापन


घंटों करना पड़ा इंतजार
मेडिसिन विभाग में दरगाह से आईं फूलजहां ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने में करीब दो घंटे लग गए। तेजवापुर से आए गिरधारी लाल ने बताया कि सुबह से पर्चा काउंटर पर ही एक घंटे से अधिक समय लग गया। इसके बाद हड्डी रोग विभाग में डॉक्टर को दिखाने के लिए भी एक घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें