फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नाउम्मीदी और निराशा के बीच बीता नौवां दिन, नहीं मिली सफलता

Fri, 07 Nov 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
भरथापुर में नाव हादसे में लापता लोगों की तलाश में जुटे जवान। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। भरथरपुर नाव हादसे के बाद नौवें दिन बृहस्पतिवार को भी एसडीआरएफ की टीमों ने नदियों को खंगाला। सुबह से शाम तक एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने कौड़ियाला व घाघरा नदी में गहन तलाश की, लेकिन पूरे दिन चले सर्च ऑपरेशन में निराशा ही हाथ लगी। लापता लोगों के परिजन और गांव वाले देर शाम मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन




एनडीआरएफ टीम कमांडर प्रेम कुमार पासवान (डिप्टी कमांडेंट), धीरेंद्र सिंह, सभाजीत यादव और एसडीआरएफ टीम कमांडर सुशील कुमार के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह रेस्क्यू टीमों ने लापता तीन बच्चों और एक नाविक की खोज शुरू की।

करीब 50 किलोमीटर तक किए गए कॉबिंग ऑपरेशन और गोताखोरों की मदद के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली। शाम पांच बजे रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया। सुजौली थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7 बजे से सर्च ऑपरेशन फिर शुरू होगा।
विज्ञापन





लखीमपुर में मिला एक अन्य महिला का शव

दोपहर में लखीमपुर जिले के पढुआ थाना क्षेत्र स्थित सुजानपुर गांव के पास घाघरा नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम और पुलिस को पता चला कि शव एक महिला का है, जो भरथापुर के लापता लोगों में से नहीं है। शव को पढुआ पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एनडीआरएफ टीम के धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक चले रेस्क्यू अभियान में लापता चारों लोगों का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें