बहराइच में पानीटंकी से छोटी बाजार जाने वाली जर्जर हालत में सड़क।
बहराइच। पयागपुर नगर पंचायत राम प्रकाश बाबा धार्मिक स्थल का विकास करेगी। साथ ही बहराइच शहर में एक सड़क का निर्माण व सलारपुर में स्कूल की बाउंड्रीवाॅल बनाई जाएगी। इन तीनों प्रोजेक्ट पर 1.08 करोड़ रुपये खर्च हाेंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पयागपुर नगर पंचायत श्रद्धा का केंद्र माने जाने वाले राम प्रकाश बाबा धार्मिक स्थल का विकास करने जा रहा है। इसके लिए 49.69 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। बजट से परिसर में टिन शेड का निर्माण कराए जाने के साथ ही परिक्रमा मार्ग व बेंच का निर्माण होगा, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु आराम से पूजा-अर्चना कर सके। इसी के साथ ही नगर पालिका परिषद बहराइच छोटी बाजार तिराहे से पानी टंकी तक के मार्ग का पुनर्निर्माण कराएगा। इस सड़क के निर्माण की मांग काफी दिनों से चल रही थी। निर्माण के लिए 33.86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। दो माह के अंदर निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। इसी के साथ ही राजकीय हाईस्कूल सलारपुर का बाउंड्रीवाॅल कराया जाना है। इसके लिए 25.41 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। इसके लिए भी टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि सभी स्थानों पर काम शुरू करने का आदेश दिया गया है। सं