फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सुगम होगा नेपाल के यात्रियों का आवागमन

Sun, 21 Sep 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रुपईडीहा स्थित रेलवे स्टेशन। -संवाद
विज्ञापन
रुपईडीहा। नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन की सीआरएस और प्री-सीआरएस जांच उच्च अधिकारियों ने पूरी कर ली है। अब यहां ट्रेनों के संचालन की प्रतीक्षा है और स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है कि रेल सेवाएं कब शुरू होंगी। रेल सेवा शुरू होने से नेपाल के यात्रियों का आवागमन और सुगम होगा।
विज्ञापन


समाजसेवी रतन अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को अधिकारियों से जो वार्ता हुई थी, उसके मुताबिक ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया में लगभग 30 से 50 दिन का समय लग सकता है। संचालन शुरू होने के बाद न केवल रुपईडीहा के लोग, बल्कि पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के यात्री भी आसानी से भारत के विभिन्न शहरों की यात्रा कर सकेंगे। नेपाल के बांके, बर्दिया, दांग, सुर्खेत और कैलाली जिलों के यात्रियों को विशेष लाभ होगा।


रतन अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल नेपाली नागरिक रोडवेज और डग्गामार बसों से ही यात्रा करते हैं। ट्रेनों के शुरू होने के बाद यात्रा सस्ती, सुरक्षित और सुगम होगी।
विज्ञापन



व्यापारियों का मानना है कि ट्रेनों के संचालन से क्षेत्रीय व्यापार में तेजी आएगी। भारतीय शहरों से आने वाले माल की ढुलाई की लागत भी कम होगी, क्योंकि रेल का भाड़ा ट्रक और अन्य साधनों की तुलना में काफी सस्ता है।


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बलराम मिश्रा, संरक्षक विजय मित्तल, उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम और सुभाष चंद्र जैन ने कहा कि ट्रेनों के संचालन से व्यापार को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें