फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पारा 42 डिग्री पर टिका, लू के थपेड़ों ने कर दिया बेहाल

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप से बेहाल शहरी। - फोटो : चिलचिलाती धूप से बेहाल शहरी।
विज्ञापन
बहराइच। मई के अंतिम सप्ताह में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान से आग बरसने का अहसास हुआ। दोपहर होते-होते लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों और चौराहों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल तापमान में कमी के कोई संकेत नहीं हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

बच्चों व बुजुर्गों का रखें खास ख्याल
मेडिकल कॉलेज में भी गर्मी से संबंधित परेशानियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। उल्टी, चक्कर, कमजोरी और डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. पी. तिवारी ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी होने पर लू का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेते रहें।
विज्ञापन


इन उपायों को अपनाएं

-छाछ, लस्सी, नारियल पानी और शिकंजी लें।
-तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी का सेवन करें।
-तली-भुनी और मसालेदार चीजों से परहेज करें।
-बासी और खुले में रखे खाद्य पदार्थ न खाएं।
-चाय-कॉफी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन सीमित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें