फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पारा आठ डिग्री पर आया, घना कोहरा छाया

Thu, 04 Jan 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में बुधवार की सुबह छाया कोहरा व ठंड में गर्म कपड़े पहनकर गुजरते लोग।    -संवाद
विज्ञापन
दिन में 12 से 15 डिग्री बना रहा औसत तापमान, घरों में कैद रहे अधिकांश लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। तराई में ठंड का सितम लगातार जारी है। बुधवार की सुबह कोहरे की चादर से लिपटी रही। चंद कदम दूर भी दिखाई नहीं पड़ रहा था। वाहन चले भी तो रेंग-रेंग कर। उधर दिन भर सूरज कोहरे में दुबका रहा और लोग घरों में।

हालांकि दोपहर बाद हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के आगे बेअसर रही। गलन के चलते अधिकांश लोग घरों में कैद रहे और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। ठंड बढ़ने से बाजारों में गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी की गई।
विज्ञापन


जिले में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। बुधवार की सुबह तराई घने कोहरे में लिपटी रही। कोहरे के चलते ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे। कोहरे का आलम यह रहा कि सड़कों पर दृश्यता घटकर 20 मीटर पहुंच गई। दृश्यता कम होने के चलते वाहन चालकों को फॉग लाइट के सहारे गुजरते देखा गया। वहीं कोहरे के साथ चली सर्द हवा ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया।
कोहरे व सर्द हवा के चलते दिन के समय औसत तापमान 12 से 15 डिग्री बना रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहा। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया था।


फसलों को होगा फायदा
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि ठंड बढ़ने से किसानों को फायदा होगा। ठंड से रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं का प्रसार तेज होगा और पौध का विकास होगा। वहीं सरसों के लिए भी ये मौसम अनुकूल है। जिन किसानों ने अभी तक गेहूं व सरसों में उर्वरक की ट्राॅप ड्रेसिंग नहीं की है। वह उर्वरक की ट्राॅप ड्रेसिंग कर दें। आगामी दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन



गर्म कपड़ों की जमकर हुई खरीदारी
ठंड का सितम बढ़ने के साथ ही बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। बुधवार को घने कोहरे के चलते बढ़ी ठंड के चलते बाजार में स्वेटर, जैकेट, टोपी, मोजा आदि की दुकानों पर भीड़ बढ़ी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें