कैसरगंज (बहराइच)। गाडरिया नंबर दो में 28 जून को एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम का खुलासा किया है। इसमें हत्या का कारण अवैध संबंध होना बताया गया है।
एक महिला का शव 28 जून को गोडहिया नंबर दो निवासी गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस इस घटना की जांच कर रही थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या उसी गांव के रहने वाले अवधेश यादव उर्फ अनिल यादव ने की थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार मृतका रीना के पिछले चार वर्षों से अवधेश यादव से अवैध संबंध थे। हाल ही में रीना का संबंध गांव के ही एक अन्य युवक रिंकू यादव से हो गया था। इसके चलते रीना और अवधेश के बीच तनाव बना हुआ था। 28 जून की सुबह रीना खेत में चारा काटने गई थी। कुछ देर बाद अवधेश भी वहां पहुंचा। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद आरोपी ने पास ही के गन्ने के खेत में ले जाकर रीना की गला दबाकर हत्या कर दी।
रीना का पोस्टमार्टम 29 जून को कराया गया। इसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। 30 जून को मृतका के पति सहजराम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया। एक जुलाई को आरोपी अवधेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।