फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने घर में घुसकर चार बकरियों का किया शिकार

Wed, 10 Aug 2016 11:46 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्तिहा रेंज के सेमरी मलमला गोलहना फार्म गांव में एक तेंदुआ मंगलवार रात जंगल से निकलकर ग्रामीण घुस गया। तेंदुए ने घर के आंगन में बंधी पांच बकरियों पर हमला कर दिया। चार बकरियों को मार डाला। एक बकरी को घायल कर दिया।
विज्ञापन


आहट पाकर परिवारीजनों ने हांका लगाना शुरू किया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर गया। पूरी रात गांव के लोग सो नहीं सके। सूचना रेंज कार्यालय को दी गई लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत सेमरी मलमला गोलहना फार्म गांव जंगल से 100 मीटर की दूरी पर है। गांव के लोग मंगलवार रात घरों में सो रहे थे। तभी जंगल से निकलकर एक तेंदुआ गांव निवासी जगदीश वर्मा के घर में घुस गया।
विज्ञापन


तेंदुए ने आंगन में बंधी बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों की छटपटाहट सुनकर कमरे में सो रहे परिवारीजनों की नींद खुली तो आंगन में तेंदुए को देखकर सभी सकते में आ गए। परिवारीजनों ने शोर मचाना शुरू किया। जवाब में गांव के लोगों ने भी हांका लगाना शुरू कर दिया।

शोर अधिक होने पर तेंदुआ घर से निकलकर जंगल की ओर चला गया। लेकिन तब तक चार बकरियों की मौत हो चुकी थी। एक बकरी घायल हो गई। रात में ही रेंज कार्यालय पर तेंदुए के हमले की सूचना दी गई लेकिन कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। सुबह जगदीश ने रेंज कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। तेंदुए के हमले से गांव के लोग दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें