फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में छोटे नोटों की कमी, लोग परेशान

Thu, 10 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
बहराइच में बुधवार को पेट्रोल पंप पर वाहनाें में तेल भरवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने से बुधवार को जिले भर में अफरातफरी रही। पेट्रोलपंप पर जहां लोगों की भीड़ देर रात से उमड़ती रही, वहीं एटीएम पर भी लोग रुपये निकालने व जमा करने पहुंच गए। इसका नतीजा यह रहा कि जिले के 64 पेट्रोल पंपों में से 39 पेट्रोल पंपों पर बुधवार की दोपहर में डीजल और पेट्रोल खत्म हो गया।
विज्ञापन


वहीं बुधवार की सुबह दुकानें खुलने पर 500 और 1000 के नोट लेने व देने पर दुकानदारों व ग्राहकों में झड़प हुई। इसका नतीजा यह रहा कि जिला मुख्यालय के साथ ही नानपारा और पयागपुर के बाजारों में सन्नाटा दिखा। कई स्थानों पर दुकानें बंद रहीं। बाजार में छोटे नोटों की कमी होने से लोग परेशान रहे। 

भारत सरकार ने मंगलवार रात अचानक 500 और 1000 के नोट का प्रचलन बंद कर दिया। इससे रात से ही जिले में अफरा तफरी का माहौल रहा। देर रात तक शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ उमड़ती रही। सभी 64 पेट्रोल पंपों पर रात से जमकर पेट्रोल और डीजल की बिक्री हुई।
विज्ञापन


वहीं दुकानदारों ने प्रधानमंत्री का संदेश सुनने के बाद रात नौ बजे से ही 500 और 1000 के नोट लेने बंद कर दिए। सुबह दुकानें खुलीं, लेकिन सन्नाटा पसरा दिखा। सभी दुकानों पर 500 और 1000 के नोट का प्रचलन बंद होने के बोर्ड टंग गए। दुकानों पर लोग नोट लेकर पहुंचे भी, लेकिन दुकानदारों ने लेने से इंकार कर दिया।

इसके चलते नोंकझोंक व झड़प होती रही। नानपारा और पयागपुर में तो दोपहर बाद कई व्यवसायियों ने सन्नाटा देखकर दुकानें बंद कर दी। नोट बंदी की सूचना के चलते अधिकांश लोगों ने स्टेशन पर आरक्षण खिड़की पर जाने से ही परहेज किया। रेलवे स्टेशन पर भी सन्नाटा दिखा। 

बुधवार को डाकघर और बैंक खुले तो जरूर, लेकिन सामान्य दिनों की तरह कामकाज नहीं हुआ। अधिकारी और कर्मचारी हिसाब-किताब में व्यस्त रहे।

मुख्य डाकघर के जनसंपर्क अधिकारी वीके मिश्र ने बताया कि अभी तक 100 के नोट व नई करेंसी नहीं मिली है। उच्चाधिकारियों से निरंतर वार्ता चल रही है। गुरुवार शाम तक नोटों की सप्लाई हो सकेगी। ऐसे में शुक्रवार से कोई भी व्यक्ति अपनी आईडी के साथ पुराने नोटों को लाकर बदल सकता है।

लीड बैंक के प्रबंधक एसके झा ने बताया ‌कि 500 और 1000 के नोट को बदलने के लिए गुरुवार को सभी बैंकों में अलग से काउंटर स्थापित किए जाएंगे। दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी। चार हजार की करेंसी बदलने के लिए उपभोक्ता को एक फॉर्म भरना होगा।। उसके साथ पैनकार्ड और आधार कार्ड की फोटो कापी लगानी होगी।

व्यवसाय का उल्लेख करना होगा। इसके बाद उसे करेंसी बदलकर दी जाएगी। चार हजार से अधिक की करेंसी नहीं मिलेगी। जमा करने के लिए कोई धनराशि निर्धारित नहीं है। जिन उपभोक्ताओं का बैंक में खाता है, वह जितना चाहें धन जमा कर सकते हैं। 

एसपी सालिकराम वर्मा ने बताया कि  सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। बैंकों में सिपाहियों की रुटीन ड्यूटी लगेगी। जिन बैंक प्रबंधकों की ओर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग की जाएगी, उन्हें फोर्स मुहैया करा दी जाएगी। सभी पुलिस क्षेत्राधिकारियों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण के निर्देश दिए गए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश निरंतर की जा रही है। 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सुशील माहेश्वरी ने बताया कि  ‌प्रधानमंत्री ने देशहित में कदम उठाया है। ऐसे में कुछ तकलीफ जरूर होगी। व्यवसाय भी सप्ताह भर तक मंदा रहेगा। फिर व्यवस्थाएं पटरी पर आ जाएंगी। पहला दिन होने के चलते व्यवसायियों ने पुराने नोट लेने से इंकार किया। इससे सन्नाटा दिखा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें