इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल का अभ्यास मैच खेलते खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को खेलो इंडिया और स्टेडियम टीम के बीच अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया। मुकाबले में खेलो इंडिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम टीम को 3-1 से हरा दिया।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गेंद पर कब्जा जमाने और गोल करने के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिला। खेलो इंडिया की टीम ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर तीन गोल दागे। वहीं, स्टेडियम टीम एक ही गोल कर सकी।
अभ्यास मैच का आयोजन फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में किया गया। युवराज ने रेफरी की भूमिका निभाई। मैच के जरिये खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खेल कौशल में सुधार का मौका मिला। इस दौरान सैफ अली, दिव्यांशु, आयुष, शुभ, शौर्य, मयंक, प्रतीक और शिवा सहित दोनों टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे।