फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: उमस भरी गर्मी ने बढ़ाया लोड, बिजली व्यवस्था चरमराई

Fri, 01 May 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बड़ीहाट में भूमिगत लाइन में खराबी होने के बाद खोदा गया गड्ढा। - फोटो : बड़ीहाट में भूमिगत लाइन में खराबी होने के बाद खोदा गया गड्ढा।
विज्ञापन
बहराइच। उमस भरी गर्मी में बढ़ी बिजली की मांग ने सप्लाई लाइनों पर लोड बढ़ा दिया है। इसके चलते जगह-जगह हो रही लाइन फाल्ट के कारण शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बृहस्पतिवार को 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बहराइच पर मरम्मत का कार्य होने व बड़ीहाट स्थित भूमिगत एचटी लाइन के दग जाने से शहर के एक बड़े इलाके की बिजली सप्लाई बाधित होने से करीब ढाई लाख की आबादी ने परेशानी झेली। बिजली न आने से कई इलाकों में पेयजल की सप्लाई भी बाधित होने से लोगों को दोहरी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति की दुरुस्त व्यवस्था का दावा बिजली निगम की तरफ से किया गया था। गर्मी बढ़ने के साथ ही यह दावा कागजी साबित होता दिखने लगा है। शहर के सिविल लाइन उपकेंद्र से संचालित बड़ीहाट मोहल्ले में स्थित मस्जिद के पास भूमिगत एचटी लाइन की केबिल बीते मंगलवार की देर रात दग जाने से इस क्षेत्र की करीब एक लाख से अधिक की आबादी को बीते दो दिनों से बिजली व पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
132 केवी विद्युत उपकेंद्र बहराइच पर मरम्मत का कार्य करने के नाम पर भी बृहस्पतिवार भोर छह बजे आपूर्ति बंद किए जाने के कारण दिन भर करीब डेढ़ लाख की आबादी को उमस भरी गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। शाम तक अधिकांश इलाकों में बाधित बनी रही हालांकि विभागीय स्तर पर दोपहर बाद तीन बजे से आपूर्ति सामान्य होने का दावा किया गया। गर्मी में हो रही बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

अनुरक्षण कार्य होने से बाधित हुई बिजली आपूर्ति
विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन प्रवेश कुमार ने बताया कि 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इसलिए व्यवस्था बाधित हुई है। शाम तक कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र की भूमिगत एचटी लाइन में फाल्ट आने से परेशानी हुई है। विभाग के कर्मचारी फाल्ट को दुरुस्त कराने में जुटे हुए है। शीघ्र आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें