फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल को जोड़ने वाला हाईवे जर्जर, विभाग बेखबर

Fri, 14 Jul 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
- समय रहते मरम्मत न होने पर बढ़ सकती है परेशानी
विज्ञापन

रुपईडीहा, बहराइच। मरम्मत व अनुरक्षण कार्य न होने से नेपाल को जोड़ने वाल हाईवे जर्जर हो गया है। इस पर बन रहे गढ़्ढे आवागमन में परेशानी बढ़ा रहे हैं। रुपईडीहा कस्बे में नेशनल हाईवे 927 पर कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बरसात में किसी अनहोनी का भय लोगों को डरा रहा है। इसके बावजूद देखभाल से जुड़े विभाग के जिम्मेदार इसे लेकर पूरी तरह उदासीन बने हैं। क्षेत्रीय लोगों की शिकायत के बाद भी हाईवे निर्माण के बाद से सड़क की मरम्मत इत्यादि का कोई कार्य अभी तक शुरू नहीं कराया गया है।
कस्बे में सेंट्रल बैंक चौराहे से नो मैंस लैंड तक कई स्थानों पर हाईवे के बैठ जाने के कारण बरसात में दुर्घटनाएं होने की आशंका भी बढ़ने लगी हैं। बारिश के दिनों में क्षतिग्रस्त एनएच 927 पर बने गड्ढे जलभराव के कारण दिखाई न देने के कारण आए दिन दो पहिया व चार पहिया वाहन इसकी चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हाईवे पर चलने के लिए विभाग द्वारा टोल प्लाजा के माध्यम से टैक्स तो वसूला जा रहा है लेकिन लेकिन सड़क के रखरखाव व मरम्मत का कोई कार्य नहीं हो रहा। समाजसेवी रतन अग्रवाल का कहना है कि नेशनल हाईवे 927 पर कई जगह मरम्मत करना आवश्यक है ताकि किसी भी तरह की आशंकित दुर्घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन नगर पंचायत डॉ उमाशंकर वैश्य का कहना है कि नेशनल हाईवे 927 का समतल होना बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि भारत- नेपाल सीमा होने के कारण प्रतिदिन यहां से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। इस संबंध में एसडीएम नानपारा महेश कुमार कैथल का कहना है कि रूपईडीहा के समीप हाईवे के जर्जर होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में एनएचआई को पत्र लिखकर जल्दी हाईवे पर मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें