बहराइच के सराफा की दुकान पर मौजूद जीएसटी गोंडा के अधिकारी।
बहराइच। शहर के पिंटू मिंटू ज्वैलर्स की दुकान पर सोमवार शाम जीएसटी गोंडा की टीम पहुंची। टीम ने दुकान के अभिलेखों की जांच की। संबंधित अधिकारी इसे रूटीन जांच बता रहे हैं।
शहर के स्टीलगंज तालाब स्थित पिंटू व मिंटू ज्वैलर्स की दुकान पर शाम पांच बजे जीएसटी टीम ने छापा मारा। इसकी जानकारी होने के बाद पूरे बाजार में अफरातफरी का माहाैल रहा। यहां तक की आसपास की कुछ दुकानें भी समय से पहले ही बंद हो गईं। इस जांच में टीम को क्या मिला। इसका खुलासा तो नहीं हो पाया, लेकिन टीम रात आठ बजे तक अभिलेखों को खंगालती दिखी।
इस संबंध में संयुक्त आयुक्त जीएसटी गोंडा अजय कुमार लाल बताते हैं कि यह हमारी रूटीन जांच है। अभी जांच का निष्कर्ष बता पाना मुमकिन नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही कुछ जानकारी दी जा सकती है।