फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर का दरवाजा तोड़ पार किया माल

Tue, 13 Jun 2023 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चोरों ने सोमवार की रात रुपईडीहा थाना क्षेत्र के दो घरों पर धावा बोला। इस दौरान चोरों ने एक घर का दरवाजा तोड़ कर लाखों का माल पार कर दिया। दूसरे घर में दीवार फांद कर दाखिल चोरों ने 20 हजार से अधिक की चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 निवासी दीपक के घर का दरवाजा तोड़ कर चोर घर में दाखिल हुए। चोरों ने घर की अलमारी का लॉकर तोड़ उसमें रखा 15 हजार रुपए नगद, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल समेत लाखों का माल पार कर दिया। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गौढ़ी निवासी मेराज के घर भी दीवार फांद कर चोर दाखिल हुए।

सब्जी बिक्रेता मेराज के घर से लगभग 20 हजार से अधिक की चोरी को अंजाम दिया। थाना प्रभारी श्रीधर पाठक ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


सेंध लगाकर दो घरों में चोरी
बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के गोंदौरा निवासी नकछेद सोमवार को परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान घर के पीछे से सेंध काट कर घर में दाखिल हुए चोरों ने नगदी समेत लाखों के आभूषण उठा ले गए।
पीड़ित नकछेद ने बताया कि घर में 18 हजार रुपये नगदी व सोने-चांदी के आभूषण की वापसी व चोरों की गिरफ्तारी के लिए थाने पर तहरीर दी गई है। चोरों ने शहनवाजपुर निवासी समय के घर पर भी धावा बोला और 10 हजार रुपये की नगदी व आभूषण उठा ले गए। थाना प्रभारी शैलेश सिंह ने बताया कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें