फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइक पर लाद चोरी कर ले गए बकरा

Sun, 18 Jun 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र में बाइक से पहुंचे चोरों ने सरेराह बकरा चुरा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।कोतवाली कैसरगंज के ग्राम पंचायत कन्दैला निवासी मोहम्मद आबिद के घर के सामने उनका बकरा टहल रहा था। सुबह बाइक से पहुंचे चोरों ने बकरा बाइक पर लादा और रफूचक्कर हो गए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सुबह हुई इस चोरी से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पीड़ित मोहम्मद आबिद ने बताया कि उनका लगभग 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस चोरी से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोतवाली राजनाथ सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें