फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पंडित जी करवाने गए थे शादी, चोरों ने पार कर दी जमा पूंजी

Sun, 18 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने मतरेपुर में घर से लाखों की नगदी व आभूषण पार कर दिया। पुलिस ने जांच कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। कैसरगंज कोतवाली ग्राम पंचायत मतरेपुर में बांध के किनारे स्थित कालोनी निवासी चंद्रिका प्रसाद शर्मा शादी विवाह का कार्य करवाते हैं। शनिवार को वह एक शादी करवाने के लिए कैसरगंज के गोडहिया गए थे। उनकी पत्नी व बच्चे भीषण गर्मी के चलते घर के आंगन में सोए थे। घर में दाखिल हुए चोरों ने उनकी सारी जमापूंजी खाली कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित चंद्रिका ने बताया कि चोर बक्सों में रखा डेढ़ लाख रुपये नगद व तीन लाख से अधिक रुपये के आभूषण उठा ले गए। उन्होंने बताया कि सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद से परिजन रो रहे हैं। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर गांव में आक्रोश है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक रमेश चंद्र को मौके पर भेज कर जांच करवाई गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें