बहराइच। अक्षय तृतीया से शुरू हुए भगवान परशुराम जयंती सप्ताह के तहत कार्यक्रम का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आवास के सामने स्थापित भगवान परशुराम चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के तहत आकर्षक तरीके से सजाए गए भगवान परशुराम चौक में भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पार्चन, धूप दीप नैवेद्य के साथ पूजन, वंदन के बाद आरती व प्रसाद वितरण कराया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम की महिमा का बखान किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष पं. रामछबीले शुक्ल, ओमप्रकाश शुक्ल, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय तथा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मध्य सत्येन्द्र शुक्ल एडवोकेट, प्रदेश महासचिव संतोष त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रधर शर्मा ज्ञानी, जिला सहसंयोजक दीपेंद्र कुमार पाठक, जिला मीडिया प्रभारी पंडित पुंडरीक पाण्डेय, बृजेश शुक्ला, राघवेंद्र प्रताप सिंह, एकता रमेश जायसवाल, गौरव तिवारी, रमेश तिवारी, पिंटू तिवारी, अभिलाषा शर्मा, चंचरीक पांडेय, संतोष पांडेय, निशा शर्मा, अभिलाषा दुबे, अंकुर अवस्थी, शिवांकर शुक्ला, डॉ. सौरभ मिश्रा समेत अनेक लोग उपस्थित थे।