फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बालिग निकली युवती, कोर्ट ने पति के घर भेजा

Tue, 06 Jun 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात के एक ग्राम पंचायत निवासी धर्म विशेष की युवती ने अपने प्रेमी के साथ मुंबई जाकर विवाह कर लिया था। इस पर परिजनों ने प्रेमी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। प्रकरण में युवती ने कोर्ट में पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। आखिरकार पुलिस कर्मियों ने उसे सुरक्षा के बीच पति के घर भेज दिया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव निवासी धर्म विशेष की युवती ने हिंदू प्रेमी के साथ विवाह करना तय किया था। विवाह में परिजन बाधक न बनें, इसके लिए वह प्रेमी के साथ मुंबई चली गई थी और वहां शादी कर ली थी। लेकिन युवती के जाने के बाद उसके परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने युवती के पति को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया और उसे कोर्ट में पेश किया। जहां युवक ने युवती की मर्जी से शादी करने की बात बताई।
कोर्ट के आदेश पर युवती के बालिग होने की जांच करवाई गई और फिर उसे बयान के लिए बुलाया गया। जांच में युवती बालिग निकली और मंगलवार को हुए बयान में उसने पति के साथ रहने की इच्छा जताई। कोर्ट की ओर से पुलिस कर्मियों को युवती की इच्छानुसार सुरक्षा के साथ पहुंचाने के आदेश दिया गया। विवेचक अनुराग प्रताप सिंह ने बताया कि युवती को सुरक्षा के साथ उसके पति के घर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें