फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जंगल में फर्राटा भर रहे वाहनों पर वन विभाग ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
बिछिया-मिहींपुरवा मार्ग पर वाहन चालकों को जगरुक करते वनकर्मी। 
विज्ञापन
बिछिया। जंगल से गुजरने वाले बिछिया-मिहींपुरवा मार्ग पर वन विभाग ने मंगलवार को तेज रफ्तार वाहनों पर शिकंजा कसा। धर्मापुर रेंज में प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देश पर रेंजर दीपक मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने निशानगाड़ा-मुर्तिहा के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान तेज गति से चल रहे वाहनों को रोककर चालकों को सुरक्षित और धीमी गति से वाहन चलाने की हिदायत दी गई। वाहनों की तलाशी भी ली गई।
विज्ञापन

वन विभाग ने चालकों को बताया कि मानसून में वन्यजीवों का सड़क पर आवागमन बढ़ जाता है। तेज रफ्तार वाहन उनके लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। अचानक वन्यजीवों के सड़क पर आने से हादसे की आशंका भी रहती है। रेंजर मिश्रा ने चालकों से जंगल क्षेत्र में निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की। उन्होंने वन्यजीव दिखाई देने पर वाहन रोककर उन्हें सुरक्षित रास्ता देने को कहा। अभियान में वन दरोगा संजय मिश्रा, दानिश खान, अमर सिंह वर्मा और वन रक्षक राम असीस पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें