बहराइच। शहर के सिविल लाइंस स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को खेलो इंडिया और स्टेडियम टीम के बीच अभ्यास फुटबॉल मैच खेला गया, जो रोमांचक मुकाबले के बाद 2-2 की बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
फुटबॉल कोच राकेश पासवान के मार्गदर्शन में हुए इस मैच में युवराज ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान सैफ अली, दिव्यांशु, आयुष, शुभ, शौर्य, मयंक, प्रतीक और शिवा सहित दोनों टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे। कोच ने ऐसे मैचों को खिलाड़ियों के कौशल सुधार के लिए बेहद उपयोगी बताया।