फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को समर्पित रहा पहला बजट : शाही

Wed, 26 Mar 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
महाराज सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन पु​स्तिका का विमोचन करते प्रभारी मं
विज्ञापन
बहराइच। भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर यूपी, भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर जारी तीन दिवसीय कार्यक्रम में बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कलाकारों ने प्रदेश के संस्कृति व विकास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद का 28 प्रतिशत कृषि से आता है। साल 2016-17 में कृषि विकास दर 5.1 प्रतिशत थी जो साल 2023-24 में 13.7 प्रतिशत पहुंच गई है। कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार का पहला बजट किसानों को ही समर्पित रहा। वहीं कैबिनेट द्वारा प्रथम बैठक में ही 95 लाख लघु एवं सीमांत किसानों के 36,359 करोड़ रुपये की कर्जमाफी का निर्णय लिया गया। 2017 से अब तक 2 लाख 80 हजार 223 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है, जो पिछले 22 वर्षों में हुए कुल भुगतान से भी 66,703 करोड़ रुपये अधिक है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, बलहा विधायक सरोज सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय, पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड, डीएम मोनिका रानी, एसपी राम नयन सिंह, सीडीओ मुकेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुस्तिका विमोचन के साथ किया लोकार्पण

प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सबका साथ-सबका विकास उत्कर्ष के आठ वर्ष एवं यूपी के उपयोगी आठ वर्ष व जनपद बहराइच की विकास पुस्तिका का विमोचन किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व बांसुरी वादन प्रस्तुत किया गया। प्रभारी मंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, डेमो चेक व आवास की चाभी भी सौंपी।

बिना भेदभाव मिल रहा सबको लाभ
रिसिया। ब्लॉक परिसर में सरकार के आठ वर्ष होने पर जारी कार्यक्रम में मुख्य भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा व प्रमुख प्रतिनिधि संजय जैसवाल रहे और संचालन जय प्रकाश अग्रहरी ने किया। इस दौरान संजय जैसवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव सबको योजना का लाभ दे रही है। कार्यक्रम में बीडीओ सुरेश गौतम, कुश शुक्ला, संजय त्रिपाठी, रामराज वर्मा, रमाशंकर, जिलाजीत तिवारी, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

चार हजार से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

डीएम मोनिका रानी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्राप्त 132 आवेदन में 23 की स्वीकृति हुई है। वहीं रोजगार मेले में 17 नियोजकों द्वारा 705 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करते हुए 510 का अग्रिम चरण के लिए चयन किया गया। साथ ही वन विभाग ने 470, खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा 132, नगर पालिका परिषद बहराइच ने 142, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने 210, नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा 63, विद्युत विभाग द्वारा 15, कृषि विभाग द्वारा 74, गन्ना विभाग द्वारा 135, मत्स्य विभाग द्वारा 53, उद्यान विभाग द्वारा 50, रेशम विकास विभाग द्वारा 20, प्रोबेशन विभाग द्वारा 15, श्रम विभाग द्वारा 70, समाज कल्याण विभाग द्वारा 25, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा 36, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 76, जिला पंचायती राज विभाग द्वारा 22, पशुपालन विभाग द्वारा 27, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 150, पुलिस विभाग द्वारा 40, जल निगम द्वारा 156, पर्यटन विभाग द्वारा 25, राज्य कर विभाग द्वारा 20, लोक निर्माण विभाग द्वारा 05, आयुष, होम्योपैथ तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 888, राजस्व एवं आपदा विभाग द्वारा 158 लोगों को लाभान्वित किया गया है। साथ ही 128 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए हैं।

महाराज सिंह इंटर कॉलेज में बुधवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन पुस्तिका का विमोचन करते प्रभारी मं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें