फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग, 10 हजार लोगों की बिजली गुल

Sat, 01 Jun 2019 10:39 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के जेल रोड स्थित भाजपा सांसद की कोठी के सामने स्थापित ट्रांसफार्मर शनिवार को दोपहर अचानक धू-धूकर जलने लगा। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्र के करीब 10 हजार लोगों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई है। 
विज्ञापन


जेल रोड स्थित भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की कोठी के सामने ट्रांसफार्मर स्थापित है। इस ट्रांसफार्मर से क्षेत्र की करीब 10 हजार आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार को दोपहर अचानक ट्रांसफार्मर मेें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल सूचना संबंधित उपकेंद्र अधिकारियों व फायर ब्रिगेड को दी।

करीब आधे घंटे के बाद विभागीय कर्मचारी शट डाउन लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन इस दौरान ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब एक घंटे तक मार्ग पर अफरा-तफरी रही।
विज्ञापन


दहशत के बीच आसपास के  दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर भाग खड़े हुये। हालांकि फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने एफएसओ शिवकुमार मिश्रा की अगुवाई में पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। ट्रांसफार्मर में आग लगने से क्षेत्र के करीब 10 हजार लोगों की बिजली गुल हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें