फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बेटी की डोली से पहले उठी पिता की अर्थी, मचा कोहराम

Thu, 01 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत टेड़वा बसंतापुर निवासी अरविंद सिंह (50) की बेटी कोमल की शादी पांच मई को होनी थी और तैयारियां चल रहीं थीं। लेकिन इस बीच सोमवार को हार्ट अटैक से अरविंद की मौत हो गई। इससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


कोमल की शादी गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र के कंजूमऊ सेवरहा गांव निवासी श्रवण सिंह के साथ तय थी। अरविंद सिंह उर्फ राकेश टिकोरा मोड़ स्थित एक रिसाॅर्ट मेंं कार्य करते थे। बुधवार की सुबह वह रात्रि ड्यूटी कर घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी रास्ते में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। अरविंद की मां ज्ञानवती सिंह ग्राम पंचायत टेड़वा बसंतापुर की ग्राम प्रधान हैं। मृतक अपने पीछे बेटी कोमल सिंह (22), सौरभ(19) व शुभम (16) को छोड़ गए हैं। भाई आनंद सिंह ने बताया कि भतीजी का तिलक 25 अप्रैल को संपन्न हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें