फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sat, 19 Oct 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बुजुर्ग किसान ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लखीमपुर खीरी जनपद के अयोध्यापुरवा थानगांव निवासी ननकन्नू शुक्ला (70) की मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते ननकन्नू ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जब उनकी हालत बिगड़ी तो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। बहराइच मेडिकल कॉलेज में देर शाम उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें