फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हिंदी के सहज प्रश्न देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Fri, 20 Mar 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रिसिया के रायपुर कबुला उच्च प्राथमिक विद्यालय में परीक्षा देते बच्चे। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले के 2,803 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं इन दिनों चल रही हैं। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हिंदी व कला और द्वितीय पाली में संगीत विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


हिंदी का प्रश्नपत्र सरल और छात्रों के स्तर के अनुरूप होने के कारण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास देखा गया। रिसिया के शिक्षक रामूलाल ने बताया कि प्रश्नपत्र सहज होने से बच्चों को उत्तर लिखने में कोई कठिनाई नहीं हुई। वहीं, नवाबगंज के शिक्षक नीरज त्रिपाठी ने कहा कि इस बार बच्चों में परीक्षा का डर नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्साह अधिक नजर आ रहा है।

कला की परीक्षा में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से सुंदर चित्र उकेरे, तो संगीत की परीक्षा में गीतों के माध्यम से शिक्षकों को प्रभावित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि जिले भर में परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चल रही हैं। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी विद्यालयों की निरंतर निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें