फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बकरे को पानी में खींच ले गया अजगर

Sun, 02 Jul 2023 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीपुर (बहराइच) कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मैदान में रविवार को ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे तभी एक अजगर ने एक बकरे को दबोच लिया और पानी में खींच ले गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अजगर के जबड़े से बकरे को छुड़ा तो लिया, किंतु उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट रेंज के नई बस्ती टेड़िहा गांव के मैदान में रविवार को सुबह मवेशी घास चर रहे थे। तभी गड्ढे में भरे पानी से निकलकर अजगर ने गांव निवासी रमाशंकर के बकरे को दबोचकर खींच ले गया। इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने अजगर को पानी से बाहर खींचकर बकरे को तो छुड़ा लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
अजगर काफी बड़ा था जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने ग्रामीणों को अजगर के पास से हटा दिया। वन कर्मियों ने बताया कि अजगर जंगल क्षेत्र में है। वह एकांत पाकर सुरक्षित स्थान पर चला जाएगा। वहीं गांव के लोग सहमे हुए हैं कि अजगर कहीं गांव की ओर न चला आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें