फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने महिला को दिया धक्का,

Sun, 09 Aug 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल चौराहा पर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में रविवार सुबह एक व्यापारी की पत्नी और बेटी जांच कराने पहुंची। वहां कमरे में चप्पल पहनकर जाने पर डॉक्टर ने व्यापारी की पत्नी से अभद्रता करते हुए उसे धक्का दे दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। विवाद के बाद पुलिस ने डॉक्टर और व्यापारी पुत्र को हिरासत में ले लिया। लगभग तीन घंटे के बाद सुलह समझौता होने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


कोतवाली देहात अंतर्गत मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी व्यापारी हरीश कुमार की पत्नी और पुत्री रविवार सुबह अस्पताल चौराहे स्थित एक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने गई थी। पुत्री के अल्ट्रासाउंड के दौरान कमरे में व्यापारी की पत्नी चप्पल पहनकर चली गई। इसके बाद डॉक्टर और स्टॉफ ने व्यापारी की पत्नी के साथ अभद्रता की।

मामले की सूचना मिलने पर व्यापारी हरीश कुमार और उनका पुत्र रोहित कुमार सेंटर पर पहुंच गए। विवाद की सूचना मिलने पर कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज शेषमणि पांडेय भी मौके पर पहुंच गए थे। दोनों पक्ष को कोतवाली लाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. रमेश वर्मा और व्यापारी के पुत्र को पुलिस ने विवाद करने पर हिरासत में ले लिया। तीन घंटे के बाद दोनों पक्षों में सुलह कराई गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुलह के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें