पयागपुर के सेमरियावां ग्राम पंचायत में शाम तीन बजे मतगणना का परिणाम आया तो अवधेश तिवारी और संपदा देवी 308 वोट पाकर बराबरी पर रहीं। यहां निरीक्षण पर पहुंचे प्रेक्षक ने इनवैलिड मतों का मुआयना किया तो अवधेश तिवारी के तीन मत सही मिले। उन्हें प्रेक्षक ने शामिल करने का आदेश दे दिया, जिसके चलते अवधेश तिवारी तीन मतों से चुनाव जीत रहे थे। लेकिन, इसी दौरान संपदा देवी ने फिर से मतगणना के लिए आवेदन किया।
आरओ महेश कुमार ने गिनती के गड्डियों से अवधेश तिवारी के वोटों से संपदा देवी के वोट शामिल होने की बात कहकर तीन मत निकाल लिए, फिर विवाद की स्थिति बन गई। पुनर्मतगणना कराई गई तो 309-309 वोट पाकर फिर दोनों प्रत्याशी बराबरी पर रहे। इस पर निर्वाचन अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी है। अभी इस पद का परिणाम घोषित नहीं हो सका है। यहां संपदा देवी के पक्ष में सत्ता पक्ष के एक नेता का फोन आने के बाद भी विवाद की स्थिति बनी। हालांकि, रिकाउंटिंग होने के बाद दोनों प्रत्याशी संतुष्ट दिखे।