फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की हत्या करने आए सुपारी किलर गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने लखनऊ-बहराइच मार्ग पर शनिवार देर रात सुपारी किलर गिरोह को मुठभ
विज्ञापन
बहराइच। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम की कैसरगंज क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर शनिवार देर रात सुपारी किलर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने चार शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के सरगना परशुराम मौर्य को गोली लगी।
विज्ञापन


उसका कैसरगंज सीएचसी में इलाज कराया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कैसरगंज में रह रहे बहराइच के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह की हत्या करने आए थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का अपने ही बड़े भाई तरुण सिंह से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।



तरुण सिंह का निधन हो चुका है। परिवार के अन्य सदस्य अब भी रंजिश रखते हैं। उसी के चलते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की हत्या की साजिश रची गई थी।


अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया आलोक सिंह तरुण सिंह का दामाद है। आलोक ही सभी आरोपियों को लेकर कैसरगंज आया था।

उनकी योजना था कि शाम को जब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिदिन की तरह फार्म हाउस पर दीप जलाने निकलेंगे तो गोली मारकर उनकी हत्या कर दी जाएगी। संयोग अच्छा था कि शनिवार को विजय सिंह जल्दी दीप जलाकर घर पहुंच गए थे।
विज्ञापन



पकड़े गए सुपारी किलरों में बाराबंकी जिले के टिकैतनगर अकोहरा निवासी साकेत रावत, बदोसराय सिरौली गौसपुर बैरकिया निवासी परशुराम मौर्य, बदोसराय बरौलिया निवासी प्रदीप यादव और हाजीपुर निवासी आलोक कुमार सिंह शामिल है। आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल, एक रिवॉल्वर और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।



एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही की निगरानी में पूरी कार्रवाई हुई। मौके पर कैसरगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर संजीव पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें