फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाढ़ प्रभावित इलाके में सर्पदंश से ग्रामीण की हालत बिगड़ी

Mon, 01 Sep 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/महसी। सरयू नदी की कटान और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में अब जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ने लगा है। रविवार को जानकी नगर गांव में गृहस्थी का सामान नाव पर लादते समय सर्पदंश से एक ग्रामीण की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन



जानकी नगर निवासी कल्लू (40 ) पुत्र गुल्ले को सांप ने उस समय डस लिया जब वह घर का सामान सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए नाव पर रख रहा था। परिजनों ने तत्काल उसे सीएचसी महसी पहुंचाया। डॉ. तन्हा समशी ने बताया कि मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया है हालत स्थिर है।

उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तहसीलदार विकास कुमार ने बताया कि कटान प्रभावित क्षेत्र में राजस्वकर्मियों को सर्पदंश की घटनाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। महसी सीएचसी प्रभारी उपेंद्र कुमार को भी सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें