फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के दर्शन नहीं, शीतलहर ने कंपाया

Thu, 29 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवा के चलते जिले में एक बार फिर मौसम काफी ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री से गिरकर 18 डिग्री पर पहुंच गया। इससे अचानक ठंड बढ़ गई। आम जनजीवन पूरी तरह बेहाल रहा। बुधवार को तराई कोहरे की चादर में लिपटी हुई नजर आई।
विज्ञापन


हांड़ कंपा देने वाली ठंड में भी नौनिहाल स्कूल जाने के लिए विवश दिखे। घने कोहरे के चलते सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। लोग दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर गुजरते रहे। तराई में तापमान धीरे-धीरे कम होता जा रहा है।

मंगलवार को धूप निकलने के बाद देर शाम पछुआ हवा चलनी शुरू हो गई। देर रात कोहरे की चादर से तराई ढक गया। वहीं बुधवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते सामने कुछ दिख नहीं रहा था। वहीं बर्फीली फुहारों व सर्द हवा के चलते लोग कांपते रहे।
विज्ञापन


दृश्यता महज 10 मीटर रही। पूरे दिन जिला कोहरे और धुंध के आगोश में रहा। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों व घर से निकले मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को हुई। सड़क पर वाहन लाइट और इंडीकेटर जलाकर चले।

कोहरे के चलते बस और ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंची। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


हवा 5.5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। उन्होंने कहा कि आने वाले दो तीन दिनों में कोहरे का दौर बढ़ेगा। शीतलहरी की स्थिति भी बन सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें