फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कोचिंग कैंप स्टेडियम ने जीता मैच

Wed, 25 Nov 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
- इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को कोचिंग कैंप स्टेडियम और शिवजय क्रिकेट एकेडमी रुपईडीहा के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें कोचिंग कैंप स्टेडियम की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की। टीम की जीत में अहमद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 64 रन की नाबाद पारी खेली और दो विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर शिवजय क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 158 रन का लक्ष्य दिया। टीम की ओर से प्रशांत मिश्रा ने 32 और आदित्य सिंह चौहान ने 10 रन बनाए। कोचिंग कैंप की ओर से यश मिश्रा, शिरबर श्रीवास्तव और अहमद ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोचिंग कैंप स्टेडियम की टीम ने 22.3 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अहमद ने 64 रन नाबाद बनाए, जबकि किशन ने 35 और फराज खान ने 14 रन का योगदान दिया। शिवजय एकेडमी की ओर से हुसैन, नुरेन, आफताब अहमद और राज जायसवाल ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


मैच में अंपायर की भूमिका अहमद रजा और आर्यन देव सिंह ने निभाई। शिवांश जायसवाल स्कोरर रहे। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और मेहनत से ही खिलाड़ी आगे बढ़ सकते हैं। इस मौके पर डीसीए सचिव तौहीदुल्ला खान, हैदर शाह, निखिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें