फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला वृद्ध का शव

Fri, 13 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत बहोरिकपुर निवासी बाबू लाल (60) का शव बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध हालात में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। हरदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहोरिकपुर धौरहरा निवासी राम खेलावन ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उनके बड़े भाई बाबूलाल किसी काम से घर से निकले थे लेकिन लौटे नहीं। कुछ देर बाद उनका शव पेड़ पर फंदे से लटके होने की जानकारी मिली। बताया कि बाबूलाल ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं है। हरदी थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें