फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तीन दिन बाद सरयू में मिला महिला का शव

Tue, 12 Aug 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर (बहराइच)। पैर फिसलने से सरयू नदी में दो दिन पूर्व डूबी महिला का शव सोमवार सुबह नदी में घटना स्थल से कुछ दूरी पर उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एनडीआरएफ के जवानों ने शव नदी से निकलवाया। बौंडी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



मुरौवा तिकुरी गांव निवासी शाहजहां बानो (23) शनिवार सुबह लगभग पांच बजे नित्यक्रिया के लिए सरयू नदी के किनारे गई थीं, जिसके बाद वह घर नहीं लौटीं। आसपास के लोगों से पता चला था कि शाहजहां पैर फिसलने से नदी में बह गईं। परिजनों की खोजबीन और सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम ने दो दिनों तक मोटरबोट से नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता तीसरे दिन मिली।

सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने नदी में शव उतराता देखा। एनडीआरएफ के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। सूचना पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार शुक्ला और थाना प्रभारी बौंडी टीएन मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शाहजहां बानो के लापता होने के बाद से ही परिवार के लोग काफी परेशान थे। तीसरे दिन शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। बौंडी थाना प्रभारी टीएन मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें