फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 200 मीटर दूर नाले में मिला मगरमच्छ के हमले मेंं मृत ग्रामीण का शव

Mon, 07 Jul 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मूर्तियां क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले में अधेड़ की मौत के बाद बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। मगरमच्छ द्वारा गहरे पानी में खींच ले जाने वाले मंझरा के दोबा निवासी रामफल (50) का शव रविवार सुबह घटनास्थल से 200 मीटर दूर मिला। मुर्तिहा कोतवाली पुलिस के साथ पहुंची एसडीआरएफ टीम ने घंटों मशक्कत कर शव को नाले से बाहर निकाला। रामफल का शव देख परिजनोंं में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


मुर्तिहा के दोबा निवासी रामफल शनिवार को मवेशी चराने गए थे। इस दौरान सोतिया नाला पार कर दूसरी तरह जाने के दौरान उनपर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। मगरमच्छ उन्हें खींच कर गहरे पानी में ले गया था। टीम के साथ पहुंचे कोतवाल रामनरेश यादव ने गोताखोरों के साथ उनकी तलाश शुरू की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम बुलाकर रामफल की तलाश शुरू की गई।
रविवार सुबह लगभग 11 बजे रामफल का शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर बरामद हुआ। कोतवाल राम नरेश यादव ने बताया कि रामफल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन



दूसरे दिन भी नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
मगरमच्छ द्वारा हमला कर रामफल को गहरे पानी में खींचने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी थी। आरोप है कि शनिवार को कोई भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं घटना के दूसरे दिन रविवार को शव मिलने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें