फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पांचवें दिन मिला नदी में डूबी एक किशोरी का शव, दूसरे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू तट पर नहाने के दौरान डूब गईं थीं दो किशोरियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मिहींपुरवा (बहराइच)। सुजौली थाना क्षेत्र के बड़खड़िया में बीते 25 सितंबर को अपनी माताओं के साथ जिउतिया की पूजा करने गईं दो किशोरियां सरयू तट पर डूब गईं थीं। जिसके बाद से पीएसी व स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार की सुबह डूबी किशोरियों में से लक्खाबाग चहलवा निवासी लल्ली (11) का शव गन्ने के खेत के पास पानी में उतराता मिला।
विज्ञापन


लल्ली का शव घटना स्थल से लगभग दो किमी दूर गुप्तापुरवा में मिला। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता विजेंद्र परिवार के साथ रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं बड़खड़िया निवासी हरिश्चन्द्र की बेटी सीमा (16) की तलाश अब भी जारी है। सूचना पर सुजौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि सुजौली पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। दूसरे किशोरी की तलाश तेजी से जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें