बहराइच। पयागपुर थाना के रायडीह मिर्चिहा गांव निवासी नौवीं कक्षा का छात्र रविवार को नहर किनारे नित्यक्रिया के लिए गया और पैर फिसलने से डूब गया। पुलिस और गोताखारों ने सोमवार को उसके शव को नहर से खोद निकाला बरामद कर लिया है।
रायडीह मिर्चिहा गांव निवासी सुखदेव का 16 वर्षीय बेटा आशीष उर्फ राजा रविवार को नहर किनारे नित्यक्रिया के लिए गया था। इसी दौरान नहर में गिर गया और सोमवार को उसका शव डूबने वाले स्थान से 200 मीटर दूर नहर से गोताखोरों ने खोज निकाला।
मृतक के चाचा भीमसेन ने बताया कि उसका भतीजा नहर किनारे नित्यक्रिया के लिए गया था, नहर में डूबने से मौत हो गई। गांव स्थित सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। दो बहनों में इकलौता बड़ा भाई था। पिता सुखदेव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। मौत से मां गीता देवी रो-रोकर बेसुध हो गई।